नूंह वासियों को जल्द मिलेगी गंदे पानी की सप्लाई से राहत, नई पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू
नूंह शहर के कई वार्डों में गंदे पानी की समस्या से परेशान निवासियों को जल्द राहत मिलेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी ...और पढ़ें
-1773739959704_m.webp)
नूंह में पाइप लाइन का कार्य करता हुआ बुलडोजर। जागरण
HighLights
शहर के कई वार्डों में सप्लाई हो रहा था गंदा पानी
कई बार विभाग को शिकायत कर चुके हैं लोग
आगामी तीन-चार दिनों में कार्य पूरा होने की उम्मीद
जागरण संवाददाता, नूंह। शहर के कई वार्डों में लंबे समय से गंदे पानी की सप्लाई से परेशान शहरवासियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शहर में पुरानी और लीकेज हो चुकी पाइप लाइनों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विभाग के अनुसार कई स्थानों पर पाइपलाइन जर्जर हो चुकी थी, जिससे साफ पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही थी और लोगों के घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा था।
इस समस्या को देखते हुए विभाग ने पुरानी लाइनों को हटाकर नई पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू किया है। उम्मीद की जा रही है कि आगामी तीन से चार दिन में लाइन बदलने का कार्य पूरा हो जाएगा। इस कार्य पर विभाग की तरफ से लाखों रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
कहां-कहां हो रही थी गंदे पानी की सप्लाई?
बता दें कि नूंह शहर के वार्ड 11, 5, 7, 13 सहित कई वार्डों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही थी। जिससे शहर वासी दुखी थे। सोमवार को जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए पाइपलाइन के लिए खुदाई शुरू कर दी गई है।
लोगों का मुताबिक जर्जर और लीकेज लाइनों से लोगों के घरों तक गंदा पानी पहुंचने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर विभाग के लोगों से वार्डवासियों की और से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अनदेखी के कारण लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।
