विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, अचानक ब्रेक लगने से दो ट्रक आपस में भिड़े; दो की मौत

Published: Wed, 25 Mar 2026 06:24 PM (IST)

नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। मंगलवार देर रात ...और पढ़ें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसे में दो की मौत। फोटो- एआई जनरेटेड

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसे में दो की मौत। फोटो- एआई जनरेटेड

HighLights

  1. नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ।

  2. आगे वाले ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से टक्कर हुई।

  3. हादसे में ड्राइवर और क्लीनर की मौके पर मौत।

जागरण संवाददाता, नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक चालक की लापरवाही के चलते हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई।

गौरतलब है कि एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक से ब्रेक लगा दिया जिसके चलते पीछे से आ रहा ट्रक उसमें भिड़ गया। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई।

यह घटना मंगलवार देर रात की है। घटना में मरने वालों की पहचान ड्राइवर दानिश निवासी रबूपुरा, जिला गौतमबुद्ध नगर और ट्रक पर क्लीनर शादाब निवासी अनवरगढ़ बांगर थाना रबूपुरा जिला गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

मंगलवार रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अलवर से एक ट्रक नोएडा की तरफ जा रहा था, तभी अचानक उसने ब्रेक मारी और पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक रवा गांव के पास उसमें जा टकराया।

इस भीषण हादसे में पीछे चल रहे ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतकों के शव को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

मृतक क्लीनर शादाब के भाई जीशान के बयान पर केस दर्ज किया गया है। जीशान ने आगे चल रहे ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार; 4 लोगों की मौके पर मौत