Move to Jagran APP

उन्मादी हिंसा की घटनाओं पर सरकार का रुख सख्त : अम्मू

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू ने कहा कि उन्मादी हिंसा की घटनाओं पर सरकार बेहद सख्त है। आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 04:55 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 06:33 AM (IST)
उन्मादी हिंसा की घटनाओं पर सरकार का रुख सख्त : अम्मू
उन्मादी हिंसा की घटनाओं पर सरकार का रुख सख्त : अम्मू

संवाद सहयोगी, तावडू : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू ने कहा कि उन्मादी हिंसा की घटनाओं पर सरकार बेहद सख्त है। आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एडवोकेट नवीन यादव का मर्डर हो या फिर पलवल में एक गोभक्त की गोतस्करों द्वारा हत्या इन सभी मामलों में शासन का रुख कड़ा है। एक भी आरोपित को कतई बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों से सरकार सख्ती से निपटेगी। तावडू की सैनी मार्केट में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने ये बातें कही।

loksabha election banner

भाजपा नेता सूरजपाल अम्मू ने इस दौरान कहा कि भाजपा में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख व पन्ना प्रमुख इन तीनों की सर्वाधिक अहमियत है व इन तीनों के दम पर ही भाजपा ने दोबारा केंद्र में सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुखों ने अपने दायित्वों का समुचित रूप से निर्वहन किया जिसके चलते फर्जी वोटों पर लगाम लगी व लोगों को पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 6 जुलाई से भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान चला हुआ है व पार्टी में 25 प्रतिशत और सदस्य जोड़ना इस अभियान का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में भाजपा के 11 करोड़ से अधिक सदस्य हैं व यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी वर्करों को इस उपलब्धि पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने पार्टी वर्करों से अधिकाधिक सदस्य बनाने व हर बूथ पर 5 पौधे लगाने की अपील की कामचोर व भ्रष्ट अफसरों को करें बेनकाब : भाजपा राज में कामचोर व भ्रष्ट अफसरों पर शासन का शिकंजा कस रहा है। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि जो अफसर पार्टी कार्यकर्ता को तवज्जो नहीं देगा वह अपना बोरिया बिस्तर बांध ले। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से ऐसे अफसरों की पार्टी प्रदेशाध्यक्ष व मुख्यमंत्री को शिकायत भेजने की बात कही। वहीं उन्होंने वर्करों से कहा कि वे कामचोर व भ्रष्ट अफसरों को सरकार व मीडिया के समक्ष बेनकाब करें। गुंडागर्दी नहीं होगी बर्दाश्त :

नपा चेयरपर्सन के मनोनीत पार्षद के साथ विवाद विषय पर बोलते हुए कहा कि महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा राज में गुंडागर्दी व तानाशाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसे तत्व समझ लें कि ऐसे कृत्य करने वाला कोई कितना ही बड़ा रसूखदार क्यों न हो, सरकार उसे पार्टी से बाहर कर उसका पुख्ता इलाज कर देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.