विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा के नूंह में हादसा, चालक को आई झपकी, बस अनियंत्रित होकर रेलिंग पर चढ़ी; 20 से ज्यादा लोग घायल

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Mon, 14 Aug 2023 11:32 AM (GMT+05:30)

Nuh Bus Accident हरियाणा के नूंह में आज सोमवार को एक बस हादसा हो गया। इस हादसे में बस में ...और पढ़ें

चालक को आई झपकी, बस अनियंत्रित होकर रेलिंग पर चढ़ी
चालक को आई झपकी, बस अनियंत्रित होकर रेलिंग पर चढ़ी

HighLights

  1. चालक सहित तीन लोगों की हालत गंभीर
  2. राजस्थान की ओर से दिल्ली आ रही थी निजी बस

नूंह, जागरण संवाददाता। हरियाणा के नूंह में आज सोमवार को बस हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गांव महू के पास सुबह करीब आठ बजे एक बस चालक झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर रेलिंग पर चढ़ गई। इस हादसे में बस में सवार 22 सवारी घायल हो गई।

वहीं, चालक सहित तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए मांडीखेड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के वक्त प्राइवेट बस राजस्थान की ओर से दिल्ली आ रही थी। सूचना पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।