हथियारों के बल पर चार बच्चों की मां का अपहरण
पुन्हाना उपमंडल के गांव के एक महिला का पुन्हाना में हथियारों के बल पर अपरहण करने का मामला प्रकाश में आया है।
By Edited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 06:22 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 06:23 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पुन्हाना: पुन्हाना उपमंडल के गांव की एक महिला का पुन्हाना में हथियारों के बल पर अपरहण करने का मामला प्रकाश में आया है। अपहरण का आरोप एक नेता के भाई पर है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुन्हाना पुलिस को देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरूवार को वह अपनी पत्नी को होडल के अस्पताल में दवाई दिलाने ले गया था। आरोप है कि जब वह पत्नी को दवाई दिलाने के बाद होडल से अपनी बाइक पर वापस घर की ओर लौट रहा था तो होडल-नगीना रोड पर जैसे ही वह पुन्हाना के सरकारी अस्पताल के समीप पहुंचा तो कुछ युवकों ने उसकी बाइक के सामने शिफ्ट गाडी लगा दी। इसमें से चार युवक कट्टे लेकर बाहर निकले। उन्होंने बताया कि जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसके सिर पर कट्टा लगा दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली और जबरन महिला का अपहरण कर ले गए। इसकी शिकायत शुक्रवार को पुन्हाना थाना पुलिस को दी गई। पीड़ितों कि शिकायत मिल गई है। जल्द ही मामले की जांच की जाएगी। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -सुखबीर ¨सह, डीएसपी पुन्हाना।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें