Move to Jagran APP

नियमित योग करने वाले लोगों में दिख रहे चमत्कारिक बदलाव: वेद प्रकाश शर्मा

संवाद सहयोगी तावड़ू रेवाड़ी रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय परिसर में योगाचार्य वेद प्रकाश श

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 05:16 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 05:16 PM (IST)
नियमित योग करने वाले लोगों में दिख रहे चमत्कारिक बदलाव: वेद प्रकाश शर्मा
नियमित योग करने वाले लोगों में दिख रहे चमत्कारिक बदलाव: वेद प्रकाश शर्मा

संवाद सहयोगी, तावड़ू: रेवाड़ी रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय परिसर में योगाचार्य वेद प्रकाश शर्मा लोगों को योग से जोड़ उनके जीवन में चमत्कारिक बदलाव ला रहे हैं। प्रतिदिन सुबह पांच बजे स्वयं प्रांगण की सफाई कर साढे़ पांच बजे से सात बजे तक डेढ़ घंटे योग कक्षाएं लगा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में जुटे हुए हैं। इसकी शुरुआत गायत्री मंत्र तथा सूर्य नमस्कार के साथ की जाती है। 57 वर्षीय सरकारी कर्मचारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2016 में करीब छह साल पहले उन्होंने यहां योग की कक्षाएं लगाने की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे यहां आने वाले सदस्यों की संख्या 50 के पार पहुंच गई। इसमें कई ऐसे भी उनके साथी हैं जो कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से जकड़े हुए थे। आज उनके जीवन में चमत्कारिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रत्येक दिन को योग दिवस मान नियमित रूप से योग कक्षाएं लगा रहे हैं। कोई भी कैसा भी मौसम हो आंधी, तूफान, वर्षा में भी उनकी योग कक्षाएं निर्बाध रूप से चलती हैं। योग समिति के प्रवक्ता रामेश्वर सूंधिया ने बताया कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इन कक्षाओं में भाग ले रहे हैं। सभी सदस्यों को योग की इस मुहिम में जोड़ने को लेकर अपने बच्चों को भी कक्षाओं में लाने के लिए कहा गया है। उनका प्रयास है कि योग शिक्षकों की एक नई नर्सरी तैयार होने के साथ एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो। उनकी योग समिति द्वारा हर बार 26 जनवरी व स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाकर उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। जिसमें योग समिति के प्रधान राजवीर गर्ग सेवकिया, योगेंद्र गर्ग, पूर्व कनिष्ठ अभियंता बिजली विभाग कैलाश चंद शर्मा, राजेंद्र सहरावत उर्फ लीलू, सीताराम माथुर, योगानंद शास्त्री के अलावा सभी सदस्यों की विशेष भूमिका रहती है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.