विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेवाती गानों के सिंगर असलम पर केस दर्ज, सोशल मीडिया चैनल को किया जाएगा बंद

Published: Mon, 13 Apr 2026 12:01 PM (IST)

नूंह साइबर पुलिस ने मेवाती सिंगर असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर अपने यूट्यूब चैनल पर एक ...और पढ़ें

असलम सिंगर, फाइल फोटो

 असलम सिंगर, फाइल फोटो

HighLights

  1. सिंगर असलम पर बदमाश का महिमामंडन करने का आरोप।

  2. यूट्यूब चैनल पर अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला गाना।

  3. नूंह साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, नूूंह। जिले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और गैर-कानूनी सामग्री वायरल करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मेवाती सिंगर असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, यूट्यूब चैनल असलम सिंगर जमीदार टॉपिक पर प्रकाशित एक गाने में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली सामग्री पाई गई है। इस गाने में असलम सिंगर द्वारा एक बदमाश की महिमामंडम किया गया। सोशल मीडिया सेल में तैनात सिपाही सुमित कुमार की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

सिपाही सुमित कुमार द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि संबंधित गाने में अवैध हथियार रखने का महिमामंडन किया गया है, साथ ही धमकी भरे अंदाज में रंगदारी की मांग और विभिन्न स्थानों पर गोलीबारी जैसी आपराधिक घटनाओं का उल्लेख किया गया है।

पुलिस का मानना है कि इस प्रकार की सामग्री समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर सकती है और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा, संबंधित यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट को भी बंद कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने पहले ही निर्देश जारी किए थे कि सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रवृत्तियों को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।