भव्य रथ पर निकाली गई श्रीराम की बरात
श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में बृहस्पतिवार की शाम मेवात क्षेत्र की ऐतिहासिक धार्मिक नगरी फिरोजपुर झिरका में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात निकाली गई। सीताराम बगीची से निकली बारात को देखने पूरा शहर उमड़ पड़ा। इस मौके पर श्रीराम बारात के शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर पहुंचने पर रामभक्तों द्वारा बारात का फूलों से स्वागत किया गया। श्रीराम बारात को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा गया।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका :श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में बृहस्पतिवार की शाम मेवात क्षेत्र की ऐतिहासिक धार्मिक नगरी फिरोजपुर झिरका में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात निकाली गई। सीताराम बगीची से निकली बारात को देखने पूरा शहर उमड़ पड़ा। इस मौके पर श्रीराम बारात के शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर पहुंचने पर रामभक्तों द्वारा बारात का फूलों से स्वागत किया गया। श्रीराम बारात को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। इस बीच बारातियों की टोली जय श्रीराम के जयघोष लगाते हुए रामलीला मैदान पहुंची। राम की बारात में आयोध्या से आए बारातियों ने जमकर नृत्य किया। यहां श्रीराम बारात का स्वागत राजा जनक द्वारा किया गया। श्रीराम बारात को इस बार हजारों रुपये की कीमत से तैयार करवाए गए भव्य रथ पर निकाला गया। रथ के साथ नाचने वाले ऊंट, घोड़े और दूर दराज से बुलाए गए बैंड-डीजे इसमें शामिल हुए। श्रीराम बारात देखने के लिए शहर से हुजूम उमड़ पड़ा। यहां लोगों ने ऊंट, घोड़ों का नृत्य देख भरपूर मनोरंजन किया। रामलीला कमेटी की ओर से इस बार श्रीराम बारात को भव्य एवं विशेष रूप देने के लिए बाहर से नाचने वाले ऊंट और घोड़े बुलाए गए थे। साथ ही कई तरह के डीजे, बैंड और ढोल नगाड़े भी श्रीराम बारात के लिए बुलाए गए।