नूंह के पिछड़ेपन के लिए इनेलो, कांग्रेस व भाजपा जिम्मेदार
राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व आइजी रणबीर ¨सह शर्मा ने नूंह जिले के पिछड़ेपन के लिए इनेलो, कांग्रेस व भाजपा को सीधे तौर पर जिम्मेदार करार देते हुए हरियाणा में अब तक राज करने वाले सभी राजनीतिक दलों ने क्षेत्रवासियों का इस्तेमाल केवल वोट के लिए किया है। रणबीर ¨सह शर्मा ने 21 अक्तूबर को जींद में होने वाली व्यवस्था परिव
जागरण संवाददाता, नूंह:
राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व आइजी रणबीर ¨सह शर्मा ने नूंह जिले के पिछड़ेपन के लिए इनेलो, कांग्रेस व भाजपा को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। हरियाणा में अब तक राज करने वाले सभी राजनीतिक दलों ने क्षेत्रवासियों का इस्तेमाल केवल वोट के लिए किया है। रणबीर ¨सह शर्मा ने 21 अक्तूबर को जींद में होने वाली व्यवस्था परिवर्तन जनसभा का न्योता देने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पत्रकारों से बातचीत की।
उन्होंने बेरोजगारी व लगातार बढ़ रहे अपराधों को यहां की सबसे बड़ी समस्या करार देते हुए कहा कि नूंह के लोग आज भी पेयजल से वंचित हैं। सरकार की अनदेखी के कारण यहां के युवा नशे की चपेट में आ चुके हैं। जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। इस मौके पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।