Move to Jagran APP

बंजर भूमि पर भी मत्स्य पालन करें किसान

मत्स्य पालन विभाग द्वारा जिले के हर वर्ग के किसानों को सभी तरह की आधुनिक जानकारी मुहैया कर मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मत्स्य पालन से किसान अपनी बेकार पड़ी भूमि का सदूपयोग कर सकते हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में किसानों ने अपनी भू

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 04:12 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 04:12 PM (IST)
बंजर भूमि पर भी मत्स्य पालन करें किसान
बंजर भूमि पर भी मत्स्य पालन करें किसान

जागरण संवाददाता, नूंह: मत्स्य पालन विभाग द्वारा जिले के हर वर्ग के किसानों को सभी तरह की आधुनिक जानकारी मुहैया कर मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मत्स्य पालन से किसान अपनी बेकार पड़ी भूमि का सदूपयोग कर सकते हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में किसानों ने अपनी भूमि का लाभ नहीं उठा रहे हैं। अगर समय रहते किसान मत्स्य पालन से जुड़कर कार्य करेंगे, तो निश्चित तौर पर उनको काफी लाभ मिलेगा।

loksabha election banner

मत्स्य अधिकारी इलियास खान ने बताया कि जिले में लगभग एक हजार किसान मत्स्य पालन कर रहे हैं। इससे उनको काफी लाभ मिल रहा है। ऐसे में अगर किसान मत्स्य पालन में आगे आते हैं, तो वह भी क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले के नूंह, पुन्हाना व नगीना ब्लाक के किसान मत्स्य पालन में आगे आ रहे हैं। ऐसे में अन्य ब्लाक के किसानों को भी मत्स्य पालन में आगे आना चाहिए। मत्स्य पालन मीठे व खारे दोनों तरह के तालाबों में किया जा सकता है। मत्स्य पालन से किसान अपनी बेकार बंजर भूमि को सदुपयोग में लेकर लाभ उठा सकते हैं। जो किसान मत्स्य पालन कर रहे हैं। उनकी स्थिति बहुत ही मजबूत है। इसलिए उनको इस क्षेत्र में आगे आना चाहिए। जिले में वर्तमान समय में मत्स्य पालन से सैंकड़ों किसान जुड़े हुए है। सभी किसानों को विभाग द्वारा समय-समय पर आधुनिक जानकारी विभाग द्वारा दी जा रही है।

-इलियास खान, मत्स्य अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.