लोगों के सामने इनेलो एकमात्र विकल्प : बदरुद्दीन
किसी से छिपे नहीं है। कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो सरकार की नीतियों से खुश हो। लोग अभी से सत्ता परिवर्तन का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा पूर्व की कांग्रेस सरकार के कदमों पर ही भाजपा चल रही है। आज युवा रोजगार के लिए, किसान फसल के दाम के लिए, व्यापारी व्यापार के लिए तरस रहा है। प्रदेश में जगह-जगह कर्मचारी सरकार के खिलाफ विरोध में उतर रहे हैं। ऐसे में लोगों के सामने केवल इनेलो ही एकमात्र विकल्प हैं। इस सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल को जुमलेबाजी में लगा दिया। उन्होंने कहा
जागरण संवाददाता, नूंह: इनेलो जिलाध्यक्ष मास्टर बदरुद्दीन ने कहा कि भाजपा ने पिछले चार सालों में प्रदेश को कई साल पीछे धकेलने का काम किया है। प्रदेश में आज जो हालात हैं वो किसी से छिपे नहीं है। कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो सरकार की नीतियों से खुश हो। लोग अभी से सत्ता परिवर्तन का मन बना चुके हैं।
उन्होंने कहा पूर्व की कांग्रेस सरकार के कदमों पर ही भाजपा चल रही है। आज युवा रोजगार के लिए, किसान फसल के दाम के लिए, व्यापारी व्यापार के लिए तरस रहा है। प्रदेश में जगह-जगह कर्मचारी सरकार के खिलाफ विरोध में उतर रहे हैं। ऐसे में लोगों के सामने केवल इनेलो ही एकमात्र विकल्प हैं। इस सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल को जुमलेबाजी में लगा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले नोटबंदी की और बाद में भारी भरकम कर यानी जीएसटी लगाकर देश के लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। आज चारों तरफ व्यापारी वर्ग दुखी और युवा वर्ग बेरोजगारी की मार से जूझ रहा है। ऐसे में प्रदेश में आने वाला समय इनेलो का होगा।