Move to Jagran APP

लोकतंत्र बचाओ रैली को लेकर बैठक

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के स्थापना दिवस पर आगामी 2 सितंबर को पानीपत में लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस रैली में मुख्यातिथि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संस्थापक व कुरूक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी रहेंगे..

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 06:55 PM (IST)
लोकतंत्र बचाओ रैली को लेकर बैठक
लोकतंत्र बचाओ रैली को लेकर बैठक

जागरण संवाददाता, नूंह : लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के स्थापना दिवस पर आगामी 2 सितंबर को पानीपत में लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस रैली में मुख्यातिथि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संस्थापक व कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी रहेंगे। नूंह के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा यादव महासभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। इसमें जिले के सभी खंड के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

loksabha election banner

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सतीश यादव ने बताया कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी द्वारा जो प्रदेश में बदलाव की एक मुहिम छेड़ी गई थी। उसे आज प्रदेश के लोगों का भरपूर साथ मिल रहा है। इससे आगामी 2 सितंबर को पानीपत में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के स्थापना दिवस पर लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह रैली प्रदेश में ऐतिहासिक साबित होगी। पूर्व से ही सरकारों की गलत नीतियों के कारण समाज के एक वर्ग का लाभ हो रहा है। देश व प्रदेश की जनसंख्या का अधिकांश भाग अभावों में जी रहा है। जिससे सांसद राजकुमार सैनी ने प्रदेश में एक बदलाव की मुहिम चलाई हुई है। इस दौरान डॉ. सतीश यादव ने फिरोजपुर झिरका की जिम्मेदारी जफरुद्दीन बाघोडियां, पुन्हाना जुबैर अहमद व नूंह क्षेत्र की जिम्मेदारी अनवर इंजीनियर बाई व धीरज सैनी को सौंपी। सभी कार्यकर्ताओं ने उनको पूरा आश्वासन दिया कि वह पानीपत कार्यक्रम में भारी संख्या में भाग लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.