Move to Jagran APP

सजनी ने किया चांद का दीदार, सजना ने लुटाया प्यार

समर्पण और स्नेह के इस करवाचौथ पर्व को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत किया। सुहागिनों ने अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना करते हुए सोलह श्रृंगार कर सुंदर मेंहदी रचाई सुहागिनों ने मनपसंद साड़ियां व गहने पहनकर करवाचौथ की कथा सुनी। भगवान शिव, पार्वती और कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर प्रभु से अपने पति की दीर्घा

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 06:35 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 07:07 PM (IST)
सजनी ने किया चांद का दीदार, सजना ने लुटाया प्यार
सजनी ने किया चांद का दीदार, सजना ने लुटाया प्यार

जागरण संवाददाता, नूंह :भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक करवाचौथ का पर्व जिले में पूरी श्रद्धा भाव से मनाया गया। पति के प्रति समर्पण और स्नेह के इस करवाचौथ पर्व को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत किया। सुहागिनों ने अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना करते हुए सोलह श्रृंगार कर सुंदर मेंहदी रचाई सुहागिनों ने मनपसंद साड़ियां व गहने पहनकर करवाचौथ की कथा सुनी। भगवान शिव, पार्वती और कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर प्रभु से अपने पति की दीर्घायु की कामना की। रात को चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर छलनी से पति को देखा। चंद्रमा के दर्शन और उनको अ‌र्घ्य अर्पण कर व्रत पारण किया और पति के हाथों से पानी पीया। वहीं दूसरी ओर बाजार में भी करवाचौथ पर्व को लेकर रौनक अलग ही दिखाई दी। ज्वेलरी से लेकर रेडीमेड और मेकअप सामग्री सभी की जमकर बिक्री हुई।

loksabha election banner

सेल्फी का क्रेज सिर चढ़कर बोला :

करवाचौथ पर सेल्फी का क्रेज भी पति-पत्नी के सिर चढ़कर बोला। चांद निकलने के साथ ही सुहागिनों ने धन-धान्य की प्रतीक थालियां घुमा-घुमा कर पूजा की और छलनी में चांद को देखकर जल ग्रहण किया। इस दौरान पति-पत्नी सेल्फी लेते भी देखे गए।

प्रस्तुत किया भारतीयता का चित्रण :

रंग-बिरंगे परिधानों और साज-सज्जा में सजी महिलाएं सजीव भारतीयता का चित्रण प्रस्तुत कर रही थी। दोपहर बाद महिलाओं ने करवाचौथ व्रत कथा कही और सुनी। बुजुर्ग महिलाओं ने युवा पीढ़ी महिलाओं को इस पर्व के महत्व के बारे में विस्तारपूवर्क बताया।

बाजारों में रही रौनक : इस पर्व को लेकर बाजारों में दिनभर रौनक रही। दोपहर तक महिलाएं अपने पति के साथ खरीददारी करती दिखीं। कॉस्मेटिक्स की दुकानों और ब्यूटी पार्लरों में भी भारी भीड़ देखने को मिली। मेंहदी लगाने वाली दुकानों पर महिलाओं की लाइन लगी रही। शाम तक बाजार महिलाओं से गुलजार दिखे।

मेहंदी लगवाने की लगी होड़ :

करवाचौथ पर्व पर मेहंदी लगवाने को लेकर विवाहिता महिलाओं में होड़ देखी गई। शहर के अलग-अलग ब्यूटी पार्लरों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस दिन को मनाने के लिए महिलाओं में गजब का उत्साह बना हुआ है। वहीं मेहंदी लगाने वाली महिलाओं से एक हाथ के मेहंदी लगाने के 50 से 100 रुपये तक वसूल रही थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.