क्षेत्रवासियों ने केएमपी मार्ग पर चौकसी बढ़ाने की मांग की
बीते दिनों भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष के साथ केएमपी पूल के साथ हुई लूटपाट की घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है। ऐसे में केएमपी हाइवे पर बढ़ रही इन वारदातों को रोकने के लिए लोगों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द इस मार्ग पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। जिससे भविष्य में इन घटनाओं को रोका जा सके। लोगों ने बताया कि भाजपा नेता पर हुई इस वारदात से जिस तरह से क्षेत्र के एक गांव के युवाओं मामले में स¨लप्त पाए गए है। उससे हाइवे पर पुलिस की निगरानी बेहद अनिवार्य है। पलवल से लेकर जिले की सीमा में हाइवे पर का अधिकांश भाग रात के समय में सूनसान रहता है
जागरण संवाददाता, नूंह: बीते दिनों भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष के साथ केएमपी पुल के साथ हुई लूटपाट की घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है। ऐसे में केएमपी हाइवे पर बढ़ रही इन वारदातों को रोकने के लिए लोगों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द इस मार्ग पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। इससे भविष्य में इन घटनाओं को रोका जा सके।
लोगों ने बताया कि भाजपा नेता पर हुई इस वारदात से जिस तरह से क्षेत्र के एक गांव के युवा मामले में संलिप्त पाए गए है। उससे हाईवे पर पुलिस की निगरानी बेहद अनिवार्य है। पलवल से लेकर जिले की सीमा में हाईवे का अधिकांश भाग रात के समय में सुनसान रहता है। ऐसे में यहां पर आवागमन करने वाले यात्रियों के साथ लूटपाट की घटनाओं को आसानी से अंजाम दिया जाता है। इसका एक ओर कारण मार्ग पर अवैध रुप से बनाए गए मार्ग भी है। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने भविष्य में किसी बड़ी वारदात से बचने के लिए मार्ग पर जल्द से जल्द पुलिस चौकसी बढ़ाने की मांग की है। पुलिस केएमपी मार्ग पर लगातार दिन व रात में गश्त लगा रही है। स्थानीय लोगों को पुलिस का इस कार्य में सहयोग करना चाहिए। हाईवे पर अगर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर शक लगे तो इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करे।
-संजय ¨सह, थाना प्रभारी, रोजका मेव।