Move to Jagran APP

आदेशों के बावजूद भी नहीं सुधरी स्टेडियम की दशा

सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग की प्रधान सचिव नीरजा शेखर के आदेशों के बावजूद भी जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शहर के तिजारा मार्ग पर बने खेल स्टेडियम की दशा बदलने की कोई पहल शुरु नहीं की है। दरअसल अब से चार माह पूर्व प्रधान सचिव ने फिरोजपुर झिरका का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने यहां बने खेल स्टेडियम का भी निरीक्षण किया था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 04:56 PM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2019 04:56 PM (IST)
आदेशों के बावजूद भी नहीं सुधरी स्टेडियम की दशा
आदेशों के बावजूद भी नहीं सुधरी स्टेडियम की दशा

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका: सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग की प्रधान सचिव नीरजा शेखर के आदेशों के बावजूद भी जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शहर के तिजारा मार्ग पर बने खेल स्टेडियम की दशा बदलने की कोई पहल शुरू नहीं की है। दरअसल अब से चार माह पूर्व प्रधान सचिव ने फिरोजपुर झिरका का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने यहां बने खेल स्टेडियम का भी निरीक्षण किया था। निरीक्षण के समय उन्होंने स्टेडियम की दुर्दशा देखकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो उपरोक्त स्टेडियम की देखरेख कर इसकी दशा सुधारने का काम करें, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रधान सचिव के आदेशों को दरकिनार कर दिया। स्टेडियम की दशा न सुधारे जाने से नाराज क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने सरकार एवं प्रशासन के प्रति रोष जाहिर किया है।

loksabha election banner

बता दें कि हरियाणा सरकार ने सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग की प्रधान सचिव नीरजा शेखर को फिरोजपुर झिरका ब्लॉक की कॉर्डिनेटर नियुक्त किया हुआ है। खंड में चल रहे विकास कार्यो एवं अन्य संसाधनों की समीक्षा की जिम्मेदारी प्रधान सचिव के पास है। चार माह पहले जब नीरजा शेखर ने राजीव गांधी खेल स्टेडियम का दौरा किया तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से जिला खेल विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को स्टेडियम की दशा सुधारने और इसकी देखरेख करने की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आदेशों को ही दरकिनार कर दिया। क्षेत्र के युवा खिलाडी शारिफ जफर, इरशाद मलिक, रोहन नागपाल, धर्मपाल आदि ने बताया कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन कमी है तो सिर्फ खेल संसाधनों की। अगर उन्हें संसाधन मिले तो वो खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। युवा प्रतिभाओं ने बताया कि 11 साल पहले यहां खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया गया था, लेकिन सरकार की अनदेखी के चलते यह स्टेडियम देखरेख के अभाव में खंडहर अवस्था में तब्दील हो गया। वर्तमान में यह खेल परिसर असामाजिक तत्वों का ठिकाना बना हुआ हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.