सराफा कारोबारी से लूटे गए गहने व मोबाइल बरामद
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संस्था सेवा भारती व स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष गोविद राम सोनी की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपितों से लूटे गए गहने व अन्य सामान बरामद कर लिया।
संवाद सहयोगी, पुन्हाना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संस्था सेवाभारती व स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष गोविद राम सोनी की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपितों से लूटे गए गहने व अन्य सामान बरामद कर लिया। इन्हें पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर ले रखा है। शुक्रवार को आरोपितों को पुलिस अदालत में पेश कर जेल भेजे जाने की सिफारिश करेगी। इस मामले के मुख्य आरोपित अंसार व सह आरोपी अकरम को पहले ही न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।
बता दें कि सराफा कारोबारी गोविद राम सोनी चार फरवरी की शाम अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान पटपडबास निवासी चार युवकों ने उनके साथ लूटपाट की और विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपित अंसार व अकरम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को पुन्हाना पुलिस द्वारा मुनशरीफ व निजामुद्ीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपितों से लूटे गए चांदी व सोने के गहने सहित मोबाइल भी बरामद किया। रिमांड के दौरान मुनशरीफ व निजामुद्ीन से लूटे गए गहने वा वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयुक्त किए गए मोबाइल को बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार को दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
-राकेश कुमार, सिटी चौकी प्रभारी पुन्हाना।