फिरोजपुर झिरका आइटीआइ में रक्तदान शिविर: सेवा और मानवता का संदेश
फिरोजपुर झिरका के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस ...और पढ़ें

फिरोजपर झिरका आइटीआइ में रक्तदान शिविर ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
राजकीय आइटीआइ फिरोजपुर झिरका में रक्तदान शिविर का आयोजन।
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों व स्टाफ ने किया रक्तदान।
सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा, नूंह के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ), फिरोजपुर झिरका में मंगलवार को सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा, नूंह के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं संस्थान के स्टाफ को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना रहा। संस्थान के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार भारती के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में ग्रुप इंस्ट्रक्टर रविंद्र कुमार, इलेक्ट्रीशियन इंस्ट्रक्टर सोनू कुमार, वेल्डर इंस्ट्रक्टर गौरव सहित अन्य स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतिभागियों ने जरूरतमंदों का जीवन बचाने का संदेश दिया
प्रतिभागियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना योगदान देने का संदेश दिया। शिविर में सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा, नूंह से पहुंची चिकित्सकीय टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच करने के साथ उन्हें रक्तदान के महत्व और इसके सामाजिक लाभों के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया तथा विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं परीक्षण किए गए। इस अवसर पर संस्थान परिसर में विद्यार्थियों और स्टाफ में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रक्तदान करने वाले प्रतिभागियों ने इसे मानव सेवा से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए अन्य लोगों को भी स्वेच्छा से रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
भविष्य में भी सक्रिय भागीदारी जारी रहे : प्रधानाचार्या
संस्थान की ओर से रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम तथा शिविर के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। प्रधानाचार्य एवं संस्थान के स्टाफ ने कहा कि सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े ऐसे सेवा कार्यों में भविष्य में भी सक्रिय भागीदारी जारी रखी जाएगी।
