ज्ञानचंद आर्य ने मुख्यमंत्री को भेंट की पुस्तक
जागरण संवाददाता, नूंह: भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद आर्य ने रविवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भव
जागरण संवाददाता, नूंह:
भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद आर्य ने रविवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मुलाकात की। इस दौरान ज्ञानचंद आर्य ने मुख्यमंत्री को तमसो मा ज्योतिर्गमय नामक पुस्तक भेंट की। ज्ञानचंद आर्य ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस पुस्तक की 1000 प्रतियां छपवाकर नि:शुल्क वितरित की है। इस पुस्तक में दैनिक उपासना पद्धति, योग, पर्व पद्धति, सामाजिक पद्धति, भजन आदि है। जिसके माध्यम से लोग ज्ञान व अन्य महत्वपूर्ण बातों की जानकारी ले सकेंगे।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने ज्ञानचंद आर्य के इस कार्य की सराहना करते हुए बधाई दी। साथ ही कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से नई दिशा मिलेगी। किसी को ज्ञान देना और किसी से ज्ञान लेना दोनों ही जरूरी है। हर व्यक्ति को ज्ञान से जुड़ी ऐसी पुस्तकों का अध्यापन करना चाहिए ताकि सामाजिक बुराईयों से बचा जा सके। वहीं ज्ञानचंद आर्य से साथ मौजूद क्षेत्र के मनोज गर्ग, सुनील खुराना, ललित ¨सगला और तिलकराज ¨सगला ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। अन्य जिलों की भांति नूंह जिले का भी पूर्ण विकास कराया जा रहा है। आने वाले समय में क्षेत्र में चारों ओर बदलाव दिखाई देगा। भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने देगी। सरकार तत्परता से कार्य कर रही है। क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्र के लोगों का सहयोग भी जरूरी है।