छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने जान दी
छेड़छाड़ से तंग आकर उपमंडल के एक गांव की एक नाबालित युवती ने आत्महत्या कर ली। इस संदर्भ में मृतका के परिजनों ने पुलिस को दो युवकों के विरूद्ध शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के दादा ने कहा है कि गत 3 नवंबर को उसके भतीजे की ससुराल में उसके सास व ससुर की मौत हो गई थी। उनका पूरा परिवार सुबह करीब आठ बजे अपने
जागरण संवाददाता तावडू :
छेड़छाड़ से तंग आकर उपमंडल के एक गांव की एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
किशोरी के दादा के अनुसार तीन नवंबर को उनके भतीजे की सास व ससुर की मौत हो गई थी। पूरा परिवार सुबह करीब आठ बजे रिश्तेदारों के इस दुख में शरीक होने गया था। नाबालिग पोती घर में अकेली थी। वह खेत में प्याज की रखवाली के लिए गई थी। आरोपितों के खेत भी उनके खेत के साथ लगते हैं। अकेला देख आरोपित किशोरी से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर जबरन उसे खेत में बनी एक झोंपड़ी में खींचकर ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह पीड़िता आरोपितों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। आरोपितों की हरकत से परेशान होकर उसने पशुओं के कीड़ों को मारने वाला तेल पी लिया। परिजन आनन-फानन में उसे नलहड मेडिकल कॉलेज नूंह में ले गए। चार नवंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि दोनों युवक किशोरी को लंबे समय से परेशान करते थे।