दुष्कर्म के आरोपितों को सख्त सजा दिलाए सरकार : अख्तर हुसैन
जागरण संवाददाता, पिनगवां: प्रदेश में मासूमों के साथ दुष्कर्म, हत्या जैसे मामले थमने का नाम नह
जागरण संवाददाता, पिनगवां:
प्रदेश में मासूमों के साथ दुष्कर्म, हत्या जैसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, लेकिन बेटियों को सुरक्षा देने का दावा करने वाली भाजपा की सरकार फिर भी चुप्पी साधे बैठी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा अत्याचार दलित व मुस्लिम समाज के साथ हो रहा है। क्या उन्हें इस देश में रहने का अधिकार नहीं है? क्या उन्होंने देश की आजादी के लिए योगदान नहीं दिया? ये बातें कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी हाजी अख्तर हुसैन ने कही। उन्होंने कहा कि इस देश में सभी धर्म के लोगों को आजाद रहकर जीने का अधिकार है। जबकि भाजपा सरकार अपनी सत्ता के लिए इन सब घिनौने कामों को अंजाम दे रही है। हाजी अख्तर हुसैन ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा नाबालिगों के साथ हो रहे दुष्कर्म के आरोपितों को फांसी देने की बात कह रही है दूसरी ओर सात लोगों द्वारा आठ वर्ष की मासूम के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करने के बाद जान से मार डालने के बाद भी आरोपित खुली हवा में घूम रहे हैं। इससे जाहिर होता है कि बेटियों को सुरक्षा देने वाले भाजपा के लंबे चौड़े दावे खोखले हैं। प्रदेश में इस तरह के हो रहे जुल्म दिल दहलाने वाला है जो बर्दाश्त नहीं किए जा सकते।