Move to Jagran APP

ओमप्रकाश धनखड़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर लोगों ने जताई खुशी

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि ओमप्रकाश धनखड़ स्वच्छ छवि के नेता हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 05:30 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 05:30 PM (IST)
ओमप्रकाश धनखड़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर लोगों ने जताई खुशी
ओमप्रकाश धनखड़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर लोगों ने जताई खुशी

संवाद सहयोगी, पुन्हाना: पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि ओमप्रकाश धनखड़ स्वच्छ छवि के नेता हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को प्रदेश में बल मिलेगा। वह पहले भी संगठन में बेहतर तरीके से कार्य कर चुके हैं। वह सभी को साथ लेकर चलने पर विश्वास रखते हैं। पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी खुशी है। पहले उन्होंने मंत्री रहकर प्रदेश का विकास किया था और अब पूरी उम्मीद है कि वो प्रदेश अध्यक्ष बनकर प्रदेश में भाजपा पार्टी को मजबूत करेंगे।

loksabha election banner

मित्रसेन आहूजा, सदस्य ग्रीवेंस कमेटी नूंह धनखड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को काफी बल मिलेगा। वहीं काफी नए कार्यकर्ता भी पार्टी से जुड़कर पार्टी को मजबूत करेंगे। उनकी अगुवाई में पार्टी संगठन और भी बेहतर तरीके से काम करेगा।

चंद्रेश ग्रोवर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों ने सही समय पर ओम प्रकाश धनखड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सही निर्णय लिया है। नए प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी में नई नीतियां भी बनेंगी, जिनका सभी कार्यकर्ताओं को लाभ होगा।

उमेश आर्य ओम प्रकाश धनखड़ पुराने नेता हैं, जिनको राजनीति का काफी तजुर्बा है। इसका पूरा लाभ भाजपा को मिलेगा। ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में प्रदेश में पार्टी काफी तरक्की करेगी।

औरंगजेब बिसरू ओम प्रकाश धनखड़ पार्टी के काफी मजबूत स्तंभ हैं। पार्टी ने ओम प्रकाश धनखड़ को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है, जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व वरिष्ठ नेताओं का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं।

भानी राम मंगला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.