नूंह में अरावली की तलहटी के पास तीन साल के नर तेंदुए का शव बरामद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझेगी गुत्थी
नूंह (मेवात) में अरावली की तलहटी के पास तीन वर्षीय नर तेंदुए का शव मिला है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप ...और पढ़ें

वन्यजीव विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मृत तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया। एआई इमेज
HighLights
अरावली की तलहटी में मिला तीन वर्षीय नर तेंदुए का शव।
महिला ने देखा, ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।
वन्यजीव विभाग ने शव कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
जागरण संवाददाता, नूंह (मेवात)। अरावली की तलहटी के पास तीन वर्षीय नर तेंदुए का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक महिला कब्रिस्तान के समीप से गुजर रही थी, तभी उसकी नजर झाड़ियों के पास पड़े तेंदुए पर पड़ी। महिला ने गांव पहुंचकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मृत तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया। तेंदुए की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
