गांधी जयंती पर साइकिल रैली निकालेगा खेल विभाग
जिला खेल विभाग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर साइकिल रैली निकालेगा। साइकिल रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया जाएगा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जगदीश चंद्र ने बताया कि पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को हर्षोल्लास से मनाएगा। इसी को लेकर जिले में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में स्वच्छता अभियान का आगाज किया गया है। इसी अभियान से जुड़कर जिला खेल विभाग भी साइकिल रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देगा। उन्होंने बताया कि इस रैली में शहरवासियों के साथ-साथ विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि इस रैली में भाग लेने के इच्छुक लोगों को अपने साथ साइकिलें भी लानी होंगी। विभाग द्वारा दूसरी व्यवस्थाएं पूरी की जाएंगी।
जागरण संवाददाता, नूंह:
जिला खेल विभाग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर साइकिल रैली निकालेगा। साइकिल रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया जाएगा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जगदीश चंद्र ने बताया कि पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को हर्षोल्लास से मनाएगा। इसी को लेकर जिले में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में स्वच्छता अभियान का आगाज किया गया है। इसी अभियान से जुड़कर जिला खेल विभाग भी साइकिल रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देगा। उन्होंने बताया कि इस रैली में शहरवासियों के साथ-साथ विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि इस रैली में भाग लेने के इच्छुक लोगों को अपने साथ साइकिलें भी लानी होंगी। विभाग द्वारा दूसरी व्यवस्थाएं पूरी की जाएंगी।
जगदीश चंद्र ने बताया कि जिले में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देना जरूरी है। इसके लिए दूसरे विभागों को भी आगे आने की जरूरत है। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत होती है। इसलिए यह सभी का फर्ज है कि अपने देश को स्वच्छ करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।