Move to Jagran APP

लॉकडाउन के उल्लंघन में 104 मुकदमे, 90 गिरफ्तार

रेड जोन जिला नूंह में लॉक डाउन का सख्ती के साथ पालन किया जा रहा है। जिसके चलते लोग घरों पर रहते हैं जिससे जिले में हीनियस क्राइम मसलन हत्या लूट बलात्कार आदि का ग्राफ गिरा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Apr 2020 07:53 PM (IST)Updated: Thu, 30 Apr 2020 06:15 AM (IST)
लॉकडाउन के उल्लंघन में 104 मुकदमे, 90 गिरफ्तार
लॉकडाउन के उल्लंघन में 104 मुकदमे, 90 गिरफ्तार

ओम प्रकाश बाजपेयी, नूंह:

loksabha election banner

रेड जोन में शामिल नूंह में लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो रहा है। लोग अपने घरों में रह रहे हैं। पांच नाकों पर पुलिस का सख्त पहरा रहता है। यही नहीं ड्रोन से भी पुलिस कंटेनमेंट जोन में निगरानी कर रही है। यही कारण है कि जिले में संगीन अपराध मसलन हत्या, लूट व बलात्कार आदि का ग्राफ गिरा है।

लॉकडाउन के बाद से अब तक जिले में 542 वाहनों का चालान हुआ है। वहीं 838 वाहन जब्त किए जा चुके हैं। इसकी जानकारी देते हुए नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने बताया कि लॉकडाउन की अवेहलना में अब तक 104 मुकदमे दर्ज हुए हैं। जबकि 90 आरोपितों की गिरफ्तारी भी हुई है। पुलिस जिले में बराबर गश्त लगा रही है। सड़कों पर चेकिग अभियान भी जारी रहता है। उन्होंने स्वीकार किया कि लॉकडाउन की सख्ती का असर है कि जिले में हत्या, लूट, बलात्कार आदि गंभीर अपराधों में काफी कमी आई है।

नाकों पर रहता पहरा : जिले में कुल पांच नाके लगे हैं। इसमें फिरोजपुर झिरका में ही तीन नाके हैं। एसपी ने कहा कि एक नाका तिजारा रोड पर लगाया गया है तो दूसरा कामा की तरफ से आने वाले मार्ग पर लगा है। तीसरा नाका राजस्थान के अलवर जाने वाले मार्ग पर लगाया गया है। इसके साथ ही जुरैड़ा बार्डर एवं खोरी में भी नाका लगा है। पुलिस बिना पास के किसी को नहीं निकलने देती है। इसी क्रम में पुलिस ने कई इनामी बदमाश और वांछितों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.