Move to Jagran APP

महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

खंड के एक गांव की विवाहिता महिला से एक रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर एक आरोपित पर धारा 452, 376 तथा 506 के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार है। जांच अधिकारी विनीता देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम उन्हें एक महिला द्वारा शिकायत दी गई कि वो अपने घर पर अपना घरेलू काम कर रही थी। इसी बीच उनका ननदेऊ लगने वाला युवक उसे अकेला पाकर उसके कमरे में आ घुसा। यहां आरोपित ने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर महिला के परिजन घर में आ पहुंचे। जिसके बाद आरोपित फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसे धमकी दी

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 03:58 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 03:58 PM (IST)
महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज
महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका: खंड के एक गांव की विवाहिता महिला से एक रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर एक आरोपित पर धारा 452, 376 तथा 506 के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार है। जांच अधिकारी विनीता देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम उन्हें एक महिला द्वारा शिकायत दी गई कि वो अपने घर पर अपना घरेलू काम कर रही थी। इसी बीच उनका ननदेऊ लगने वाला युवक उसे अकेला पाकर उसके कमरे में आ घुसा। यहां आरोपित ने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर महिला के परिजन घर में आ पहुंचे। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसे धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी के सामने मुंह खोला तो वो उसे जान से मार देगा। इसी को लेकर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपित फरार है, लेकिन उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.