Move to Jagran APP

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल 26 के खिलाफ मामला दर्ज

थाना क्षेत्र के गांव बहरीपुर में शनिवार की शाम दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों ओर से चले लाठी डंडों में करीब छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो को गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस ने पीड़ित पक्ष जान मोहम्मद की शिकायत पर दूसरे पक्ष के 26 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार जान मोहम्मद और गांव के ही रहने वाले दूसरे पक्ष आस मोहम्मद के बीच पिछले लंबे समय से एक

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 05:52 PM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 05:52 PM (IST)
दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल 26 के खिलाफ मामला दर्ज
दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल 26 के खिलाफ मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका: थाना क्षेत्र के गांव बहरीपुर में शनिवार की शाम दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इसमें दोनों ओर से चले लाठी डंडों में करीब छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो को गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस ने पीड़ित पक्ष जान मोहम्मद की शिकायत पर दूसरे पक्ष के 26 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार जान मोहम्मद और गांव के ही रहने वाले दूसरे पक्ष आस मोहम्मद के बीच पिछले लंबे समय से एक जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। यह विवाद शनिवार की शाम और तब बढ़ गया जब दोनों पक्ष इसको लेकर आमने-सामने हो गए। आरोप है कि आस मोहम्मद पक्ष के लोगों ने विवाद के बाद जान मोहम्मद के परिवार के ऊपर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें राशिद, अफरीदी और असलम तथा अनिशा को गंभीर चोटें आई। आरोप है कि आरोपितों ने उनके घर में घुसकर लूटपाट की। पुलिस ने जान मोहम्मद की शिकायत पर आस मोहम्मद, शमशू, हारिश, हासिम, जुबेर, आजाद, तारिफ, अफरोज, सद्दाम, वसीम, आसमा, जैकम, साहून, असलूप, बसरु, मजीद, सुबेदार, दीनू, फते मोहम्मद, फारुक, इमरान, आलम, राकिब, तौफिक, अबरार, असफाक सहित कुल 26 लोगों के खिलाफ धारा अंडर सेक्शन 148,149, 323, 506, 379बी, 324, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रबंधक ने कहा कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.