विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाय की 42 खालें बरामद, मामला दर्ज

By JagranEdited By:
Published: Sat, 12 May 2018 06:39 PM (IST)

जागरण संवाददाता, नगीना : पुलिस ने शुक्रवार रात में नगीना के पिथोरपुरी मोड़ से पिकअप में ग

गाय की 42 खालें बरामद, मामला दर्ज
गाय की 42 खालें बरामद, मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, नगीना : पुलिस ने शुक्रवार रात में नगीना के पिथोरपुरी मोड़ से पिकअप में गोवंश की 42 खाल बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रनियाला पटाकपुर का निजामुद्दीन पुत्र साहबुद्दीन एक पिकअप गाड़ी नंबर एचआर 45 बी 0532 में फिरोजपुर झिरका की तरफ से खालों को भरकर बड़कली चौक की तरफ आ रहा था। गाड़ी की अधिक रफ्तार होने के कारण उसकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद उसने सड़क के किनारे खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। मामले की सूचना पुलिस को मिली। जांच अधिकारी फतेह¨सह की टीम ने पिथोरपुरी गांव के मोड़ से गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। जिसमें से उन्होंने 42 खालों को बरामद किया है। आरोपित निजामुद्दीन मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपित निजामुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

शुक्रवार रात में पिकअप गाड़ी से 42 खालें पकड़ी हैं। लेकिन आरोपित मौके से फरार हो गया है। निजामुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश व आगामी कार्यवाही की जा रही है।

- फतेह¨सह, जांच अधिकारी नगीना।