18 जून को होगा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन
हरियाणा कांग्रेस के उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद ने जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तय किया कि मंगलवार 1
जागरण संवाददाता, नूंह :
हरियाणा कांग्रेस के उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद ने जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तय किया कि मंगलवार 18 जून को सुबह नौ बजे जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आफताब अहमद ने कहा कि भाजपा, जजपा और इनेलो तीनों ही पार्टियों एक-दूसरे की सहयोगी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व मेवात क्षेत्र के आमजन ने भाजपा की विभाजनकारी व दमनकारी नीतियों को समझते हुए बीजेपी को सबक सिखाया है। जनता आने वाले विधानसभा चुनाव दूसरी पार्टियों को भी सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया है। केवल झूठ के नाम पर आमजन से वोट हासिल की हैं। इस मौके पर पीसीसी सदस्य महताब अहमद, आसिफ अली, अख्तर चंदेनी, इकलाश अहमद, मदन तंवर सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।