चीनी समान के बहिष्कार के लिए महिलाएं भी आगे आई
गरण संवाददाता, नूंह : भारत के खिलाफ पाक को उकसाने पर पड़ोसी मुल्क चीन के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों में लगातार रोष पैदा हो रहा है। चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए अब महिलाएं भी आगे आने लगी है। महि
जागरण संवाददाता, नूंह:
भारत के खिलाफ पाक को उकसाने पर पड़ोसी मुल्क चीन के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों में लगातार रोष पैदा हो रहा है। चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए अब महिलाएं भी आगे आने लगी है। महिलाओं ने खुलकर चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने का ऐलान किया है कि त्योहारों के दौरान अधिकतर लोग चीनी समान को खरीदते है, जिससे बच्चों के अधिकतर आइटम चाइनीज होते है, लेकिन चीन द्वारा पाक का समर्थन करने पर इस बार त्योहारों पर होने वाली खरीदारी पर महिलाओं ने प्रण लिया है कि वह चीन द्वारा निर्मित कोई भी समान नहीं खरीदेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
इस बार बाजार में कोई भी चाइनीज आइटम नहीं खरीदेंगे। दुनिया के सभी देश स्वदेशी को बढ़ाने में लगे हुए है। लेकिन भारत सरकार का इस और कोई ध्यान नहीं है। अगर स्वदेशी की और हम बढ़ते है तो देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाया जा सकता है।
-ऊषा वर्मा। इस बार हम चीन को जरूर सबक सिखा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि हम चाइनीज सामान को न खरीदें। सभी को इस और ध्यान देने की जरूरत है। इससे पड़ोसी मुल्क को सबक सिखाया जा सकता है।
-रेणु वर्मा। चीन खुलकर पाक की मदद कर रहा है। ऐसे में सभी देशवासियों को चीन को सबक सिखाना होगा। हम दीपावली पर चाइनीज पटाखों व लड़ियों को नहीं खरीदेंगे, जिससे उसका दिमाग सही हो जाएगा।
-सर्वेश । भारत के बाजारों में सभी को अपने समान बेचने की छूट दी जा रही है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है। सरकार को चीन के आयात पर रोक लगानी चाहिए। केंद्र सरकार को इस और गंभीरता से सोचना चाहिए।
-सुनीता मिश्रा।