ग्रामीणों को कराया भाजपा की नीतियों से अवगत
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश ही नहीं दुनिया के सर्वोत्तम नेताओं में शुमार थे। उनकी गिनती ईमानदार और प्रभावाली नेताओं में होती है। पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान देश को कई विकासशील योजनाएं दी। जिनका लाभ आज भी देशवासी उठा रहे हैं। यह बातें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रमुख के ससुर आलम मुंडल ने कही। शनिवार को फि
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश ही नहीं दुनिया के सर्वोत्तम नेताओं में शुमार थे। उनकी गिनती ईमानदार और प्रभावशाली नेताओं में होती है। पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान देश को कई विकासशील योजनाएं दी। जिनका लाभ आज भी देशवासी उठा रहे हैं। यह बातें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रमुख के ससुर आलम मुंडल ने कही।
शनिवार को फिरोजपुर झिरका विधानसभा के गांवों में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराने पहुंचे भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास करने में यकीन करती है। केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से इस पिछडे़ क्षेत्र का विकास हुआ है। दोनों सरकार के सहयोग से जिले में 3500 करोड़ रुपये के विकास कार्य पटरी पर हैं। इसके अलावा भी इतनी ही राशि की महत्वपूर्ण योजनाएं पाइप लाइन में हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई जगह नई सड़कों का निर्माण हुआ है। इसके अलावा हरियाणा राजस्थान को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जीवन के शुरुआती चरण से ही देश सेवा में समर्पित रहे। वो आपातकाल में जेल भी गए। इसके अलावा भी उनके कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य देशहित के लिए रहे जिन्हें सदैव याद किया जाएगा।
इस मौके पर चांदडाका सरपंच अलीशेर आलम, रशीद सरपंच, सिराजूदीन तिगांव, इसराक अहमद एडवोकेट, इसराईल पूर्व सरपंच, शौकीन आलम सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।