Move to Jagran APP

उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा पुन्हाना का कृषि विभाग

पुन्हाना का कृषि विभाग किसानों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। पुन्हाना-लहरवाड़ी रोड पर बनाया हुआ विभाग का कार्यालय अधिकतर समय बंद रहता है। वहीं अधिकारी भी नदारद रहते हैं। जिसके चलते किसानों को किसानी संबंधी जानकारी नहीं मिल पा रही है। अकबर, इरशाद, कृष्ण, सोनू, समसू, व तस

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 06:03 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 06:03 PM (IST)
उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा पुन्हाना का कृषि विभाग
उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा पुन्हाना का कृषि विभाग

जागरण संवाददाता, पुन्हाना:

loksabha election banner

पुन्हाना का कृषि विभाग किसानों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। पुन्हाना-लहरवाड़ी रोड पर बनाया हुआ विभाग का कार्यालय अधिकतर समय बंद रहता है। वहीं अधिकारी भी नदारद रहते हैं। जिसके चलते किसानों को कृषि संबंधी जानकारी नहीं मिल पा रही है।

अकबर, इरशाद, कृष्ण, सोनू, समसू, व तसलीम सहित किसानों ने बताया कि क्षेत्र के अधिकतर लोग कृषि कार्य पर ही निर्भर हैं। कृषि कार्य कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हितों के लिए गई तरह की योजनाएं चला रही है, लेकिन विभाग के अधिकारी सरकार की योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। विभाग के अधिकारियों ने ऐसे जगह पर कार्यालय बनाया हुआ है। जहां पर अधिकतर किसानों को यह भी नहीं पता की पुन्हाना शहर में भी विभाग का कार्यालय है। ऐसे में उनकी भूमि की मिट्टी की जांच न हो पाने से लेकर कृषि संबंधी जानकारी नहीं मिल पा रही हैं।

विभाग की उदासहीनता के चलते क्षेत्र में कृषि रकबा घटता जा रहा है। जबकि विभाग के अधिकारियों को सरकार ने स्पष्ट आदेश दिए हुए हैं कि विभाग समय-समय पर किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं को लेकर कैंप लगाकर जागरूक करें, ताकि क्षेत्र का किसान भी खुशहाल हो सके, लेकिन पुन्हाना में कृषि विभाग मात्र दिखावा बनकर रह गया है। किसानों को विभाग की योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। पुन्हाना में आठ कृषि अधिकारियों की पोस्ट है। जबकि वो अकेले ही यहां पर काम कर रहे हैं, ऐसे में विभाग से संबंधित कार्यों के लिए आना-जाना पड़ता है। जिससे कार्यालय बंद होता है। जल्द ही रिक्त पड़े पद भरे जाएंगे तब कही जाकर योजनाएं पूरी हो पाएंगी।

अभय राव, कृषि विकास अधिकारी पुन्हाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.