स्कूल में मनाया रंगोली व दीपोत्सव कार्यक्रम
उजीना स्थित कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य नरेंद्र ¨सह व ¨हदी प्रवक्ता अनीता ने स्कूल में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान बच्चों व अध्यापकों से कहा कि सभी त्योहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों ²ष्टि से अत्यधिक महत्व है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। तमसो मा ज्योतिर्गमय अर्थात् अंधेरे से ज्योति की ओर जाइए ये उपनिषदों की आ
जागरण संवाददाता नूंह:
उजीना स्थित कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य नरेंद्र ¨सह व ¨हदी प्रवक्ता अनीता ने स्कूल में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान बच्चों व अध्यापकों से कहा कि सभी त्योहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्व है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। तमसो मा ज्योतिर्गमय अर्थात अंधेरे से ज्योति की ओर जाइए ये उपनिषदों की आज्ञा है। जैन धर्म के लोग इसे महावीर के मोक्ष दिवस के रूप में मनाते हैं तथा सिख समुदाय इसे बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाता है।
उन्होंने कहा कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा श्री रामचंद्र अपने चौदह वर्ष के वनवास के बाद लौटे थे। श्रीराम के स्वागत में घी के दिये जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। जब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। वहीं दूसरी ओर स्कूल में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मेरा भारत महान, स्वच्छ भारत अभियान, विज्ञान के विभिन्न टॉपिक के अलावा कई अन्य विषयों पर बच्चों ने रंगोली बनाई। इस अवसर पर मुख्य रुप से विजय, संजीव, मनोज, मोनिका, अनिल, सुरेश, महेश, मनोज संगेल व वसुंधरा सहित अन्य स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।