शरारती तत्वों के जमावड़े से लोग परेशान
नूंह के ¨हदू सीनियर स्कूल के पास गोरवाली चौक में शाम होते ही शरारती तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। जिसके कारण आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासियों ने अपने स्तर पर कई बार शरारती तत्वों को टोका है। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। जिस कारण लोगों में इनके खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। अभी तक इनके खिलाफ प्रशासन द्वा
जागरण संवाददाता, नूंह:
नूंह के ¨हदू सीनियर स्कूल के पास गोरवाली चौक में शाम होते ही शरारती तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इसके कारण आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासियों ने अपने स्तर पर कई बार शरारती तत्वों को टोका है, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। इस कारण लोगों में इनके खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। अभी तक इनके खिलाफ प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे शरारती तत्वों के हौंसले बुलंद है।
लोगों ने बताया कि शहर में इस तरह के शरारती तत्व कई जगह पनप रहे हैं। शाम होते ही यहां पर शरारती तत्व अश्लील गानों के साथ हुड़दंग करते हैं। इन लोगों द्वारा शराब पीकर हंगामा करना हर दिन की बात हो गई है। ऐसे में इनके कारण यहां से महिलाओं ने आना-जाना ही बंद कर दिया है। इस बारे में अभी पता चला है। शहर में शरारती तत्वों को नहीं पनपने दिया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समय रहते लोगों को उनका सहयोग करना होगा।
-भगवत ¨सह, चौकी इंचार्ज।