KMP एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर; सिपाही की मौत और ASI गंभीर रूप से घायल
मेवात के तावड़ू में केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक एएसआई ...और पढ़ें
-1783563822916_m.webp)
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जागरण
HighLights
केएमपी एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत।
एएसआई गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
संवाद सहयोगी, तावड़ू (मेवात)। हरियाणा के मेवात जिले के तावड़ू उपमंडल अंतर्गत मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में गांव गोयला के निकट गुरुवार सुबह कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
इस हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव गोयला की सीमा में उस समय हुआ, जब पुनहाना सीआईए की टीम गोवंश से भरे एक वाहन को कब्जे में लेने के बाद उससे संबंधित कार्रवाई कर रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुनहाना सीआईए की टीम को गोवंश से भरे एक वाहन के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए ले जाना शुरू किया।
तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
इसी दौरान वाहन तकनीकी खराबी के कारण केएमपी एक्सप्रेसवे पर खराब हो गया, जिसके बाद उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। बताया जाता है कि उस समय पुलिसकर्मी वाहन के पास मौजूद थे। इसी बीच मानेसर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े गोवंश से भरे खराब वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।
एएसआई गंभीर रूप से घायल
बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के पास खड़े पुलिस जवान गिरीश ट्रक की चपेट में आ गए और टायर के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एएसआई मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी साहिल बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस, धुलावट ट्रैफिक थाना पुलिस, सीआईए तावड़ू और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायल एएसआई मुकेश को उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- रोहिणी इमारत हादसा: प्लंबर की लापरवाही पड़ी भारी? पिलर कटने से बिल्डिंग के ढहने की आशंका
नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने गोवंश से भरे वाहन औ टक्कर मारने वाले ट्रक दोनों को कब्जे में ले लिया है।
