सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
यहां के गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर शुक्रवार की शाम एक और हादसा हो गया। यहां हाईवे स्थित बोडीकोठी के नजदीक एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव भादस की रहने वाली मुबीना पत्नी सद्दीक (35) शुक्रवार की शाम अपनी एक रिश्तेदारी में जाने के लिए बोडीकोठी पर सवारी के इंतजार में खड़ी थी। इसी बीच सामने से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में महिला को मांडीखेड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका: गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर शुक्रवार की शाम एक और हादसा हो गया। यहां हाईवे स्थित बोडीकोठी के नजदीक एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव भादस की रहने वाली मुबीना पत्नी सद्दीक (35) शुक्रवार की शाम अपनी एक रिश्तेदारी में जाने के लिए बोडीकोठी पर सवारी के इंतजार में खड़ी थी। इसी बीच सामने से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में महिला को मांडीखेड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों द्वारा उसे हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन यहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। महिला ने यहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।