जयंती) भगवान परशुराम को अर्पित किए पुष्प
भगवान परशुराम जी की जयंति आज सभी समाज के लोगो ने भव्य रूप से मनाई सभी ने भगवान परशुरामजी को पुष्प अर्पित किए।
जागरण संवाददाता, नूंह: भगवान परशुराम जयंती पर नूंह में समाज के लोगों ने भव्य रूप से एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान गणमान्य लोगों ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम को याद कर उनकी चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर पंडित नरेंद्र शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम समाज के लोगों की धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र है। हर वर्ष उनकी जयंती को शहर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। जिसमें बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं।
उन्होंने बताया कि परशुराम, कबीर, दयानंद सरस्वती आदि महापुरुषों ने समाज का भला किया है। ऐसे में हम सभी को मिलकर अपने पूर्वजों का सम्मान करना चाहिए। सभी ने मिलकर हवन का भी आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित जगदीश, संरक्षक पवन शर्मा, उपाध्यक्ष कैलाश, महामंत्री सतीश, सहमहामंत्री राजू, महिलाओं में वार्ड नंबर तेरह की पार्षद सुनीता शर्मा, अनिता शर्मा, मीनू शर्मा, तप्पू शर्मा, किरण शर्मा सहित अन्य महिलाएं व युवा मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप