Move to Jagran APP

दुकानदार से हथियार दिखाकर लूटे 52 हजार रुपये

फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में क्राइम का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यहां आए दिन होती वारदातों से क्षेत्र के लोग दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। दो दिन पहले भी यहां दिन दहाड़े एक महिला से सोने की हसली लूटने की घटना सामने आई थी। लूटपाट की नई वारदात गांव साकरस में हुई। यहां शुक्रवार की देर रात तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक किराना व्यापारी से हथियार के बल पर 52 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट को घटना को अंजाम देकर बदमाश मंहू चौपड़ा के रास्ते गायब हो गए..

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Aug 2018 06:12 PM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 06:12 PM (IST)
दुकानदार से हथियार दिखाकर लूटे 52 हजार रुपये
दुकानदार से हथियार दिखाकर लूटे 52 हजार रुपये

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका : क्षेत्र में लूटपाट की घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दो दिन पहले भी दिन दहाड़े एक महिला से सोने की हसली लूटने की घटना सामने आई थी। अब लूटपाट की नई वारदात गांव साकरस में हुई है। यहां शुक्रवार की देर रात तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक किराना व्यापारी से हथियार दिखाकर 52 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट की घटना को अंजाम देकर बदमाश मंहू चौपड़ा के रास्ते गायब हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका निवासी नितिन जैन व साबिर मलिक शुक्रवार की रात आठ बजे साकरस गांव से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। वो जैसे ही साकरस और बोडीकोठी मार्ग पर स्थित ग्रामीण बैंक से आगे निकले तो यहां मुंह पर कपड़ा बांधकर अपाची बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की और हथियार दिखाकर 52 हजार रुपये की नकदी लूट ली। युवकों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। जहां बदमाशों ने पीछा कर रहे लोगों पर बंदूक तान दी और फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर बदमाशों को खोजने की काफी प्रयास किया। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। साकरस में परचून दुकानदार के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। बदमाश दुकानदार से 52 हजार की नकदी लूट कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

अशोक दहिया, थाना प्रबंधक फिरोजपुर झिरका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.