Move to Jagran APP

चार करोड़ से बदलेगी नूंह शहर तस्वीर

चार करोड़ की लागत से नूंह शहर की सूरत बदलेगी। इस राशि से शहर में विकास कार्य कराए जाएंगे। शहर की गलियां, रास्ते, नाली, नालों का निर्माण सहित अन्य कामों को किया जाएगा। नपा प्रशासन द्वारा इस काम के लिए टेंडर हो गया है..

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Jul 2018 06:31 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jul 2018 06:31 PM (IST)
चार करोड़ से बदलेगी नूंह शहर तस्वीर
चार करोड़ से बदलेगी नूंह शहर तस्वीर

दीपक कुमार, नूंह

loksabha election banner

चार करोड़ की लागत से नूंह शहर की सूरत बदलेगी। इस राशि से शहर में विकास कार्य कराए जाएंगे। शहर की गलियां, रास्ते, नाली, नालों का निर्माण सहित अन्य कामों को कराया जाएगा। नपा प्रशासन द्वारा इस कार्य के लिए टेंडर करा दिए गए है। शहर में कई जगह पर विकास कार्य प्रगति पर है, जिससे जल्द ही शहरवासियों को जर्जर मार्ग सहित अन्य समस्याओं से निजात मिलेगी। मस्जिद से गोशाला रोड तक बिछेगी टाइल :

नूंह सब्जी मंडी स्थित बड़ी मस्जिद से गोशाला रोड के दोनों ओर टाइल बिछाई जाएगी। सड़क के दोनों ओर बिछाने वाली टाइलों के बीच पौधे भी लगाए जाएंगे। इस रोड पर नपा प्रशासन द्वारा काम शुरू हो गया है। जेसीबी के माध्यम से रोड के दोनों ओर खुदाई काम चल रहा है। इससे मार्ग का सौंदर्यकरण होगा। शमशानघाट में लोगों को मिलेगा कीचड़ से छुटकारा:

शहर के शमशानघाट से पलड़ी रोड स्थित पानी की टंकी तक सड़क के दोनों ओर टाइल बिछाई जाएगी। टाइल बिछने से लोगों को गंदगी व कीचड़ से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा टाइल लगने से सड़क का चौड़ीकरण होगा। इससे यहां आने-जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। गोरवाली चौक से स्कूल तक बनेगा रोड :

वार्ड 11 स्थित गोरवाली चौक से राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक सड़क का निर्माण कार्य होगा। रोड के दोनों ओर नाली का निर्माण भी कराया जाएगा। पक्की सड़क व नाली बनने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। हर वार्ड की गलियां होंगी पक्की :

शहर के सभी वार्ड जहां पक्की सड़क नहीं है। वहां निर्माण कार्य होगा। कच्ची गलियों में टाइल बिछाई जाएगी। लंबे समय से जूझ रहे लोगों को कच्ची गलियों से छुटकारा मिलेगा। शहर के सभी वार्डो की सुध लगी जाएगी। 60 लाख की लागत से नाले का निर्माण :

शहर के पलड़ी रोड (पानी की टंकी) से तावडू चौक तक 60 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद बरसात व घरों का पानी सड़क पर जमा नहीं होगा। पलड़ी रोड पर टूटे नाले के चलते गंदा पानी खेत व सड़क पर जमा हो रहा है जिसके चलते गंदगी का आलम बना हुआ है। इस समस्या से अब जल्द छुटकारा मिलने वाला है। शौचालय, चौपाल, सीमेंट की कुर्सी की दी सहूलियत :

नपा प्रशासन ने हाल ही में शहरवासियों को शौचालय, चौपाल व सीमेंट की कुर्सी की सौगात दी है। करीब 30 लाख की लागत से शहर में जगह-जगह सार्वजनिक शौचालय, तीन चौपाल व 80 सीमेंट की कुर्सी जगह-जगह रखवाई गई है। सार्वजनिक शौचालय दिल्ली-अलवर रोड, नंगली रोड, गोशाला रोड, गोरवाली चौक, पुराने दिल्ली-अलवर रोड आदि जगहों पर बनाए गए है। वहीं तीन चौपाल वाल्मीकि चौपाल, हरिजन चौपाल व ब्राह्मण चौपाल बनाई गई है।

शहर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा घोषणा की गई थी। इसी तर्ज पर शहर में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। चार करोड़ रुपये की लागत से नूंह शहर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बीते दिनों से शहर में विकास कार्यों को काफी गति मिली है। आगे भी विकास के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

सीमा ¨सगला, चेयरपर्सन नगरपालिका नूंह।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.