Move to Jagran APP

महिलाओं को सुरक्षा के साथ मिलेगा न्याय

जागरण टीम, मेवात : महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने व न्याय दिलाने के लिए जिला स्तर पर महिला थाने बनाने

By Edited By: Published: Sat, 13 Aug 2016 07:29 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2016 07:29 PM (IST)
महिलाओं को सुरक्षा के साथ मिलेगा न्याय

जागरण टीम, मेवात :

loksabha election banner

महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने व न्याय दिलाने के लिए जिला स्तर पर महिला थाने बनाने के बाद पुलिस विभाग द्वारा जिले के तीनों खंडों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। तावडू व पुन्हाना में तो महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन रेवाड़ी रेंज की आइजी ममता ¨सह ने किया। वहीं, फिरोजपुर झिरका में एसपी कुलदीप ¨सह ने किया।

पुन्हाना में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन रेवाडी रेंज आई ममता ¨सह व नगरपालिका चेयरपर्सन रूबीना बेगम ने किया। पुन्हाना थाना पहुंचने पर विधायक रहीशा खान, चेयरपर्सन व शहरवासियों द्वारा आइजी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। पुन्हाना थाने में आइजी ममता ¨सह ने कहा कि महिलाएं अपनी शिकायत पुरुषों के सामने रखने में संकोच करती हैं, जिसको देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं के लिए प्रत्येक जिला स्तर पर महिला थाने खोले गए। इसके बाद जिले की पीड़ित महिलाओं को जिले में जाना पड़ता था जिसमें समय की बर्बादी के साथ ही आर्थिक नुकसान भी होता था। इसको देखते हुए सरकार के आदेशानुसार सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क खोली गई हैं। उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क के साथ ही काउंस¨लग काउंटर भी खोला गया है जहां पर दहेज, मारपीट व घरेलू झगड़ों को भी माध्यम बनकर निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी महिला को अगर कोई युवक छेड़ता है तो 1091 पर कॉल कर इसकी सूचना दें ताकि पुलिस द्वारा ऐसे मनचलों को सबक सिखाया जा सके। इस अवसर पर विधायक रहीशा खान ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को थाने के बाद हेल्प डेस्क की सौगात दी है, जो कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ही सोच है। इस अवसर पर एसपी कुलदीप ¨सह यादव, डीएसपी रतनदीप बाली, महिला डीएसपी शकुंतला, थाना प्रभारी अशोक कुमार, भरत लाल, बच्चू ¨सह, पूर्व नपा चेयरपर्सन समसुद्दीन, पार्षद रजनी, सतपाल, पार्षद इलियास, युनुश सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। वाजिद हत्याकांड के मुद्दे पर ममता ¨सह ने मामला राज्य क्राइम ब्रांच के पास होने की बात कह अपना पल्ला झाड़ लिया।

आइजी ममता ¨सह ने तावडू थाने में लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस अवसर पर डीएसपी सुमेर ¨सह, थाना प्रभारी जयप्रकाश, चौकी प्रभारी राजेंद्र ¨सह व खोरी चौकी प्रभारी किशन ¨सह, ब्लॉक प्रमुख नरेश यादव, भाजपा मंडलाध्यक्ष सुरेश प्रधान, नपा चेयरपर्सन कमला देवी के अलावा क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

तावडू पुलिस अधिकारियों को आईजी ने आदेश दिए कि स्कूल व कॉलेजों के रास्ते में प्रात: व दोपहर पुलिस पैट्रो¨लग प्रतिदिन हो, जो शरारती तत्व लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसता पकड़ा जाए उसे पहले हवालात में डालो फिर परिजनों से बात करो। एक सवाल के जवाब में कहा कि एक एजेंसी से छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रै¨नग बारे टाई-अप किया जा रहा है। जल्द प्रशिक्षण शुरू होगा। सरकार चाहती है कि लड़कियां आत्मरक्षक बनें, मजबूत बनें।

अवैध हथियारों को करेंगे बरामद :

पुलिस जिले के कुछ गांवों को इस बारे चिन्हित कर रही है। पूर्व में ही कई जिलों की पुलिस ने जिले के कई गांवों में अपराधियों को पकड़ने व अवैध हथियारों की बरामदगी बारे अभियान चलाया था। आइजी ने मुरथल गैंगरेप प्रकरण के संदर्भ में बोलने से इन्कार करी दिया।

फिरोजपुर झिरका में पुलिस अधीक्षक कुलदीप ¨सह ने कहा कि मेवात की महिलाओं को सुरक्षा एवं समान प्राथमिकता होगी। कुलदीप ¨सह शनिवार को फिरोजपुर झिरका थाना परिसर में महिला हेल्पलाइन का उद्घाटन करने के लिए यहां पहुंचे हुए थे। हालांकि इस महिला हेल्पलाइन का उद्घाटन इससे पहले आईजी ममता ¨सह को करना था लेकिन उनके व्यस्त कार्यक्रम के चलते वह नहीं पहुंच पाई।

इस मौके पर थाना प्रभारी रोहताश कुमार, यातायात प्रभारी करतार ¨सह, सीआईए प्रभारी रतन लाल, सिटी चौकी प्रभारी सुरेशपाल, भाजपा नेता डॉ. महेंद्र गर्ग, राजकुमार गर्ग, जय¨सह सैनी प्रधान नपा, अय्यूब एडवोकेट उपजिला प्रमुख, निगरानी समिति के नरदेव आर्य, उमर मोहमद पूर्व सरपंच, शरीफन पूर्व सरंपच अहमदबास, पार्षद अशोक पटेल, पार्षद संतोष बाई, पूर्व सरपंच साकिर माहोली, इकबाल सरपंच हिरवाडी सहित काफी संख्या में इलाके की महिला व गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.