19 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़ : गांव रिवासा में शनिवार सुबह 19 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़ :
गांव रिवासा में शनिवार सुबह 19 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार रिवासा निवासी 19 वर्षीय रवि पुत्र गणेश ने शनिवार सुबह कमरे में चुन्नी के सहारे पंखे के हुक से फंदा लगा लिया। परिजनों ने आकर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ मिला।
परिजन रवि को फंदे से उतारकर उप नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता गणेश ने बताया कि करीब छह माह से बीमार चल रहा था। शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगा लिया। पुलिस ने मृतक के पिता गणेश के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।