महिला व परिवार के साथ मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
नांगल चौधरी के गांव ढाणी मामराज में महिला व उसके परिवार के साथ गांव के कुछ दबंगों ने मारपीट की है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला व उसके परिवार को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद उनकी हालत को देखते हुए अस्पताल में ही भर्ती कर लिया है। वहीं पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, नारनौल :
नांगल चौधरी के गांव ढाणी मामराज में महिला व उसके परिवार के साथ गांव के कुछ दबंगों ने मारपीट कर दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला व उसके परिवार को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद उनकी हालत को देखते हुए अस्पताल में ही भर्ती कर लिया है। वहीं पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सरिता पत्नी मुकेश ने बताया कि वह बृहस्पतिवार देर शाम प्लाट से कार्य कर घर वापस जा रही थी। उसके साथ उसका पति भी था। इसी दौरान गांव के कुछ दबंग व्यक्ति आए और महिला व उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए और महिला व पति को छुड़वाया। पीड़ित महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला व उसके पति को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस पर मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है।