सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक महिला सहित तीन गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़ : गत 28 फरवरी को गांव बचीनी में हुए विवाहिता से सामूहिक दुष्क
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़ : गत 28 फरवरी को गांव बचीनी में हुए विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने गांव बचीनी के ही दो युवकों सहित उनकी मदद करने वाली एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी अमित को तीन दिन पहले ही गिरफ्तार करके पुलिस चार दिन के रिमांड पर ले चुकी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव बचीनी निवासी रामबीर उ़र्फ हुड्डा और एक महिला को गांव से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने लगातार दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर चार दिन का रिमांड पर लिया था। पूछताछ में अमित ने रामबीर उ़र्फ हुड्डा और एक महिला का नाम भी इस मामले में बताया। पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम रामबीर उ़र्फ हुड्डा और महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रामबीर ने बताया कि 1000 रुपये लेकर महिला ने उन दोनों को घर के अंदर घुसाया था। इस बात को महिला ने कबूल भी कर लिया है।