विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुराने बस स्टैंड पर रोड के साथ लगते खोखे पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हटाए

By JagranEdited By:
Published: Tue, 05 Oct 2021 07:55 PM (IST)

अटेली पुराना बस स्टैंड के पास बिजली बोर्ड के साथ लगते खोखों को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में उठा दिए गए।

पुराने बस स्टैंड पर रोड के साथ लगते खोखे पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हटाए
पुराने बस स्टैंड पर रोड के साथ लगते खोखे पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हटाए

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली : अटेली पुराना बस स्टैंड के पास बिजली बोर्ड के साथ लगते खोखों को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में उठा दिए गए। एनएचआइ के महाप्रबंधक रविश चौहान की देख-रेख में काम करने वाली टीम मौके पर पहुंची। खोखों को हाइड्रा मशीन से उठाकर ट्रक में रखकर दूर ले जाया गया। वहीं कुछ खोखों को मालिकों सुपुर्द कर दिया गया। कब्जा हटाने को लेकर खोखा रखने वाले दुकानदार शुरू में नारेबाजी करते हुए हाइड्रा मशीन के आगे धरने पर बैठ गये। इससे कुछ समय के लिए काम बंद हो गया। पुलिस प्रशासन को बुलाया गया इसके बाद लगातार बिजली बोर्ड के गेट तक लगे खोखों को उठाया गया। खोखा हटाने की कार्रवाई सुबह से शुरू हो गई थी, लेकिन विरोध के चलते काफी देर तक यह कार्रवाई चलती रही। इससे आगे लगे खोखो को प्रशासन हटवाता है या नहीं यह बाद में ही पता चल पाएगा। एनएचआइ के महा प्रबंधक रविश चौहान ने बताया कि यहां सड़क मार्ग चौड़ा करना है। ऐसे में खोखा हटवाना जरूरी हो गये थे। पुलिस की मदद से खोखों को उठवाया गया है। कई सालों से यहां रखे खोखों को उठाने की कार्रवाई के दौरान बहुत से लोग यहां जमा हो गए। थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने कहा कि खोखों को हटवाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग मांगा गया था। वहीं पूर्व विधायक नरेश यादव ने इस कार्य की निदा की है। उन्होंने कहा कि खोखा हटाने के नाम पर तानाशाही की गई है। खोखा मालिकों की बुरी तरह पिटाई की गई तथा उनके खोखों पर बुलडोजर चला दिया। उनको समय तक नहीं दिया गया।