मैकेनिकल वर्कज यूनियन की कार्यकारिणी गठित
मैकेनिकल वर्कज यूनियन एवं हरियाणा क्लेरिकल एसोसिएशन परिमंडल की बैठक आयोजित
जागरण संवाददाता, नारनौल :
मैकेनिकल वर्कज यूनियन एवं हरियाणा क्लेरिकल एसोसिएशन परिमंडल की संयुक्त ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई। इसमें जनस्वास्थ्य विभाग नारनौल, महेंद्रगढ़ और सर्कल के कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रांतीय संगठन सचिव राधेश्याम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से दोनों संगठनों का साझा मंच बनाने का निर्णय लिया गया। इसके पश्चात सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें विजय कुमार सरोहा को चेयरमैन, रमेश चंद यादव को प्रधान, मनीष कुमार सिवाच को सचिव, राधेश्याम शर्मा वरिष्ठ उपप्रधान बनाए गए। इसके अलावा मुकेश गुप्ता, कृष्ण यादव, प्रवीण शर्मा को उपप्रधान, जितेंद्र शर्मा को सहसचिव, संदेश यादव खेरवाल कोषाध्यक्ष, राजेंद्र बोहरा को सलाहकार, भरत सिंह को मुख्य संगठन सचिव, इंद्रजीत सिंह यादव, रामचंद्र शर्मा, श्योताज सिंह यादव को संगठन सचिव, रामशरण यादव को प्रेस सचिव व परमजीत ढिल्लो को प्रचार सचिव का जिम्मा सौंपा गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कर्मचारी नेताओं ने बधाई देते हुए कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आह्वान किया गया।