स्वामी रामदेव ने योग से स्वस्थ जीवन जीने की कला दी : आर्य समाज
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़ : आर्य समाज महेंद्रगढ़ द्वारा स्वामी रामदेव के सीरियल पर हो रह
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़ : आर्य समाज महेंद्रगढ़ द्वारा स्वामी रामदेव के सीरियल पर हो रही राजनीति को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता समाज के प्रधान ब्रह्मचारी गजराज ने की। बैठक से पूर्व साप्ताहिक यज्ञ का भी आयोजन किया गया।
प्रधान गजराज ने कहा कि स्वामी रामदेव विश्व योग गुरु हैं। उन्होंने संसार को योग के माध्यम से स्वस्थ्य जीवन जीने की प्रेरणा दी है। उनकी सहमति एवं यथार्थ पर आधारित इस टीवी सीरियल में कुछ भी गलत नहीं है। साधारण किसान परिवार से आज उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की है। इसी लोकप्रियता से कुछ लोगों को ईष्र्या हो रही है जिसके चलते वे इसे जातीय रंग देने की कुचेष्टा कर रहे हैं। आर्य समाज महेंद्रगढ़, सुरजनवास, गाहड़ा, कनीना व आर्य समाज मालड़ा द्वारा ¨नदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर वीर ¨सह, भुपेन्द्र आर्य, मुखत्यार ¨सह, कृष्ण कुमार, विजय ¨सह सहित अनेक आर्य समाज के लोग उपस्थित थे।