रैली में पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करें किसान: अमर¨सह
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़: इंडियन नेशनल लोकदल की एसवाईएल के मुद्दे को लेकर दिल्ली में स
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़: इंडियन नेशनल लोकदल की एसवाईएल के मुद्दे को लेकर दिल्ली में सात मार्च को होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। यह मुद्दा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के की जन भावनाओं से जुड़ा हुआ है। यह विचार इनेलो के वरिष्ठ नेता राव अमर ¨सह ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता दिनेश बल्ली शेखावत ने की। डा. विजय सांगवान मंदोला विशेष रूप से उपस्थित थे।
राव अमर ¨सह ने कहा कि एसवाईएल का पानी दक्षिणी हरियाणा की जीवन रेखा है। उच्च न्यायालय का फैसला हरियाणा के हक में आने के बावजूद प्रदेश की जनता पानी के लिए तरस रही है। प्रदेश एवं केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी सरकार फैसले को लागू करने के प्रति ढुलमुल रवैया अपना रही है। जल स्तर काफी नीचे जाने के कारण एसवाईएल का पानी दक्षिणी हरियाणा के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया है कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इनेलो द्वारा चलाई गई इस मुहिम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। सात मार्च को दिल्ली में किसान अधिकार रैली में पहुंचकर अपने हकों की आवाज को बुलंद करें। मुन्नालाल शर्मा ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता अभय ¨सह चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश को एसवाईएल का पानी दिलाने के लिए तीन हजार गांवों में जन-जागरण अभियान चलाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इनेलो की ओर से प्रदेश के सभी 10 सांसदों एवं 90 विधायकों को रैली में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए आमंत्रण भेजा गया है। यह राजनीतिक मुद्दा न होकर लोगों की जनभावना से जुड़ा हुआ मुद्दा है। कैलाश पालड़ी ने कहा कि इनेलो कार्यकर्ताओं ने संसद घेराव के दौरान लोगों को हक दिलाने के लिए लाठिया खाई एवं सरकार को जगाने के लिए दिल्ली में रैली का आयोजन किया जा रहा है। कार्यकर्ता बैठक के दौरान राजकुमार एडवोकेट, संदीप बारड़ा, उर्मिला यादव, धर्मेन्द्र एडवोकेट, संजय कौशिक, धर्मपाल नंबरदार, डॉ. सदाराम सिवाच, रतनलाल सोनी, महेन्द्र ¨सह एडवोकेट, अमन पालड़ी, रामनिवास बंसल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।