Move to Jagran APP

जूस पिलाकर महिला से दुष्कर्म, पति को भेजी वीडियो क्लिप

महेंद्रगढ़ थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव की विवाहिता को रीयल जूस में नशीला पदार्थ मिला उसका अश्लील वीडियो बना ब्लेकमेल कर दुष्कर्म किया। आरोपित पीड़ित महिला से सोने का मंगलसूत्र व अंगुठी भी वीडियो वायरल करने का डर दिखा ले गया। आरोपित महिला से रुपयों की डिमांड कर रहा था। पीड़िता रुपये नहीं देने पाई तो आरोपित ने वीडियो को उसके पति के वाट्सएप पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर गांव बिजणा निवासी इंद्र कौशिक के खिलाफ दुष्कर्म करने, आइटी एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 07:28 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 07:28 PM (IST)
जूस पिलाकर महिला से दुष्कर्म, पति को भेजी वीडियो क्लिप
जूस पिलाकर महिला से दुष्कर्म, पति को भेजी वीडियो क्लिप

जागरण संवाददाता, नारनौल :

loksabha election banner

महेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ उसके जानकार ने नशीला जूस पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपित ने महिला को झांसा देकर उसका मंगलसूत्र व अंगूठी भी ले ली। महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने उसे बदनाम करने की धमकी दी और फिर उसकी अश्लील वीडियो क्लिप महिला के पति को वाट्सएप पर भेज दी। मंगलवार को दंपती ने थाने में पहुंचकर आरोपित के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपित दादरी के गांव बिजणां निवासी इंद्र सिंह कौशिक के खिलाफ दुष्कर्म, आइटी एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसकी ससुराल में आता-जाता रहता था। एक दिन जब वह घर में अकेली थी तो आरोपित आया और उसे पीने के लिए जूस दिया। जूस पीते ही वह बेहोश हो गई। रात में आरोपित ने दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो क्लिप बना ली। आरोपित ने उसे क्लिप दिखाई और मुंह खोलने पर बदनाम करने की धमकी दी। वह बदनामी से डर गई व किसी को नहीं बताया। आठ फरवरी को आरोपित दोबारा घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं क्लिप दिखाकर सोने का मंगल सूत्र व अंगूठी भी ले ली। परेशान होकर पीड़िता ने सारी बातें अपने पति को बताई। जिसके बाद पति पत्नी थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया। अब पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.