जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ का तृतीय स्थान
हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग द्वारा जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 22 अक्टूबर को मढाणा नारनौल में आयोजित की गई।
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ :
हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग द्वारा जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 22 अक्टूबर को मढाणा नारनौल में आयोजित की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रवीन कुमार ने बताया कि हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग द्वारा जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 22 अक्टूबर को आरोही माडल स्कूल मढाणा नारनौल में आयोजित की गई। जिसमें सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त जिलेभर से 27 स्कूलों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें जिले भर से आठ स्कूलों को चयनित किया गया। जिनमें से श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ के कक्षा बारहवीं के यश, नीरज व पलक की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर सभी विजेता टीमें जोनल स्तरीय क्वीज कम्पीटिशन में भागीदारी करेंगी। इस अवसर पर स्कूल के एमडी कर्मवीर राव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साईंस एक विषय है जो संभावनाओं को शिखर तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि आरोही मॉडल स्कूल मढाणा नारनौल में श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ के विद्यार्थियों ने साबित कर दिया है कि उचित मार्ग एवं सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन किसी भी प्रतिभा को विलक्षण प्रतिभाओं में बदल सकता है। इस मौके पर टारगेट हैड अतर सिंह, प्रवीन मैथ सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। -------
यादव सभा कुरूक्षेत्र के प्रधान अतुल दिवान को किया स्वागत
फोटो संख्या 36
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़:
डाक्टर अतुल यादव प्रधान यादव समाज सभा कुरुक्षेत्र ने यादव सभा महेंद्रगढ़ के प्रांगण में पहुंच कर यादव सभा के प्रधान डा. प्रेम राज यादव को प्रो. श्योताज सिंह स्मृति पुरस्कार भेंट कर उनको सम्मानित किया। सभा के मीडिया प्रभारी कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि 28 अगस्त 2021 को यादव समाज सभा कुरुक्षेत्र ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर यादव सभा महेंद्रगढ़ को आमंत्रित किया था। उसी के उपलक्ष्य में सम्मान दिया गया। यादव सभा के प्रधान डा. प्रेम राज यादव ने इस सम्मान के लिए समस्त कार्यकारिणी की तरफ से डॉक्टर अतुल यादव का आभार व्यक्त किया। यादव समाज सभा कुरुक्षेत्र के प्रधान डा. अतुल यादव जब भी महेंद्रगढ़ यादव सभा में पधारे हैं, तो यहां के दानवीर उन्हें यादव धर्मशाला कुरुक्षेत्र के लिए उन्हें अवश्य सहयोग देते हैं। इसी कड़ी में महाशय रूपराम आर्य गांव मालड़ा सराय ने ग्यारह हजार रुपये भेंट किए। डा. राजेश्वर सिंह पुत्र रामजी लाल ग्राम बुडीन ने दस हजार रुपये भेंट किए। मास्टर दिलबाग सिंह पुत्र राम सिंह ग्राम खातोदड़ा ने दस हजार रुपये भेंट किए। जगमाल सिंह नंबरदार मालडा़ बास ने एक कमरे के निमित्त एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इस सहयोग के लिए कुरुक्षेत्र यादव समाज सभा के प्रधान डा. अतुल यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभा के कोषाध्यक्ष बाबू जगदीश प्रसाद, प्रो. बस्तीराम खैरवाल, कार्यकारिणी सदस्य बाबू मलखान सिंह, बलवंत सिंह बोहरा, मास्टर पोहप सिंह, दयाराम नांगल हरनाथ, सतबीर भगत महेंद्रगढ़, एडवोकेट सुमेर सिंह खातोद, मास्टर लक्ष्मीनारायण बालरोडिया व राजेंद्र उपस्थित थे।