विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SMC बैठक के बाद फिर शुरू होगी 20 दिन से बंद स्कूली बस सेवा, छात्रों को राहत का इंतजार

Published: Tue, 13 Oct 2026 03:12 PM (IST)

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर में विद्यार्थियों के लिए किराये पर चलाई जा रही बस सेवा 20 दिन से बंद ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर (AI-generated image)

सांकेतिक तस्वीर (AI-generated image)

HighLights

  1. निजामपुर स्कूल बस सेवा 20 दिन से बंद थी

  2. विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में हो रही थी परेशानी

  3. एसएमसी बैठक के बाद बस सेवा होगी बहाल

संवाद सूत्र, निजामपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर में विद्यार्थियों के लिए किराये पर चलाई जा रही बस सेवा बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

करीब 20 दिन से बंद बस सेवा को दोबारा शुरू करने के लिए अब स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक बुलाई जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार, अगले दो दिनों में बैठक के बाद बस सुविधा फिर से शुरू करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, स्कूल में विद्यार्थियों को घर से लाने और छुट्टी के बाद वापस छोड़ने के लिए किराये पर बस ली जा रही थी। करीब 16 सितंबर को निजी बस मालिक ने बस देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई।

बस सुविधा बहाल करने की मांग

उसके बाद स्कूल प्राचार्य बिंदु यादव ने इस संबंध में संबंधित विभाग और हरियाणा रोडवेज नारनौल के महाप्रबंधक देवदत्त को पत्र लिखकर बस सुविधा बहाल करने की मांग की थी।

वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी डा. विश्वेश्वर ने बताया कि हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक को भेजे गए पत्र का जवाब मिल चुका है। अगले दो दिनों में एसएमसी की बैठक बुलाई जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए बस सुविधा दोबारा सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि बस सेवा बंद होने से विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इस समस्या को दैनिक जागरण प्रिंट मीडिया ने भी प्रमुखता से उठाया था। अब विद्यार्थियों और अभिभावकों को बस सेवा दोबारा शुरू होने का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- मोहाली के 24 गांवों को CTU बस सुविधा; अंबाला-चंडीगढ़ का सफर हुआ आसान, हाईवे पर नहीं करना पड़ेगा इंतजार