हत्या के आरोप में पत्नी को भेजा जेल, बिलखते रह गए मासूम
दौंगली में अपने ही पति की हत्या करने वाली पत्?नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पिता की मौत व मां के जेल चलने जाने पर अब दो मासूम बच्चे बिलखते रह गए। दोनों का लालन-पालन अब दादा-दादी के कंधों पर है। दौंगली निवासी राज¨सह पुत्र शिवकुमार गत बुधवार को व्रत किया हुआ था। वह गांव स्थित माता मंदिर में नींव आदि कार्य से निपटाकर घर पर खाना खाने के लिए गया था। मृतक राज¨सह दूसरी मंजिल पर बने मकानों में रहता था। उसने पत्?नी को खाना बनाने कि बात कही। लेकिन खाना बनाने की बजाय पत्?नी ने झगड़ना शुरू कर दिया। आपसी कहासुनी में ही राज¨सह की पत्?नी ने उसको धक्का मार दिया। जिससे वह दूसरी मंजिल
--पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने किया काबू संवाद सहयोगी, नांगल चौधरी :
दौगली में अपने पति की हत्या करने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पिता की मौत व मां के जेल चले जाने पर अब दो मासूम बच्चे बिलखते रह गए। दोनों का लालन-पालन अब दादा-दादी के कंधों पर है।
दौगली निवासी राज¨सह पुत्र शिवकुमार गत बुधवार को व्रत किये हुए था। वह गांव स्थित माता मंदिर में नींव आदि कार्य निपटाकर घर पर खाना खाने के लिए गया था। मृतक राज¨सह दूसरी मंजिल पर बने मकान में रहता था। उसने पत्नी को खाना बनाने कि बात कही। लेकिन खाना बनाने की बजाय पत्नी ने झगड़ना शुरू कर दिया। आपसी कहासुनी में ही राज¨सह की पत्नी ने उसको धक्का मार दिया। जिससे वह दूसरी मंजिल से नीचे आ गिरा। इस पर वह गंभीर रूप से घायल होने पर अचेत हो गया। परिजन उसे नारनौल के निजी अस्पताल लेकर गए। लेकिन चिकित्सकों ने बहरोड़ अस्पताल ले जाने की बात कही। इस पर परिजन उसे बहरोड़ कैलाश अस्पताल के गेट पर ही लेकर पहुंचे थे कि राज¨सह ने अंतिम सांस ली। इस पर परिजनों ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपित पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पिता की मौत व मां के जेल चले जाने पर दो मासूम ¨जदगियों पर पहाड़ सा टूट पड़ा। मृतक की बड़ी बेटी जो तीसरी कक्षा में व छोटा पांच साल का एक बेटा है जो नर्सरी में पढ़ता है।